लूट की झूठी सूचना देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

एम.एस. दानिश
पुलिस ने काले बैग से 10 लाख 10 हजार रुपये की रकम बरामद कीबेहट। कोतवाली पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले दीपक सैनी को 10 लाख 10 हजार रुपये सहित 2 घंटे में गिरफ्तार कर खुलासा किया।
दीपक सैनी पुत्र सुभाष सैनी निवासी ग्राम मलकपुर थाना मिर्जापुर ने 112 पर सूचना दी थी कि गंदेवड़ा से रायपुर जाते समय चार अज्ञात लुटेरों ने उसकी टाटा पंच यूपी 11 सीएम 1892 रोककर 10 लाख 10 हजार से भरा बैग लूट लिया।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश चौहान ने आला अफसरों को बताया। एसपी ग्रामीण मयंक पाठक और सीओ शशि प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। दीपक ने बताया कि वह हिताची कंपनी का प्राइवेट एटीएम चलाता है और कस्बा बेहट स्टेट बैंक से 11:30 बजे रकम निकालकर जा रहा था।
पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो घटना संदिग्ध लगी। सख्ती से पूछताछ में दीपक ने बताया कि उस पर 10 लाख का कर्ज है, लालच में उसने लूट की झूठी सूचना दी और बैग डिग्गी में छुपा दिया। पुलिस ने काले बैग से रकम बरामद की।
पुलिस ने धारा 212 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर गाड़ी को 207 एमवी एक्ट में सीज किया। टीम में इंद्रेश कुमार चौहान, धीरज सिंह, पुनीत सिंह, गोविंद, अनुज कुमार और ब्रजवीर राणा रहे।



