लोकबंधु अस्पताल में गार्ड व वार्ड ब्वॉय करेंगे मरीजों का इसीजी

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जारी किया फरमान
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। कानपुर रोड के बाराबिरवा एलडीए कॉलोनी सेक्टर-बी स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में अब गार्ड व वार्ड ब्वॉय मरीजों का इसीजी करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने एक गार्ड और एक वार्ड ब्वॉय को इसीजी प्रशिक्षण लेकर मरीजों का इसीजी करने का फरमान जारी किया है।
स्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमिताव श्रीवास्तव ने जारी आदेश में लोकबंधु अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड मानवेन्द्र सिंह और वार्ड ब्वॉय विमलेश कुमार को इसीजी करने का प्रशिक्षण लेकर अगले आदेशों तक मरीजों का इसीजी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमिताव श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेमी कार्यक्रम के तहत अस्पताल के समस्त स्टाफ को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से आदेश जारी किया गया है। शुरुआती दौर में एक गार्ड और एक वार्ड ब्वॉय को इस काम में लगाया गया है।



