स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रिया

क्रेन की टक्कर से जीजा-साली की मौत

क्रेन की टक्कर से जीजा-साली की मौत

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। आलमबाग कोतवाली क्षेत्र के मवैया तिराहे पर सोमवार दोपहर स्कूटर सवार बुजुर्ग जीजा साली क्रेन की टक्कर से मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जेसीबी चालक मौके से गाड़ी छोड़ फरार हो गया। सरेराह हुए हादसे से हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को ट्रामा पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। आलमबाग के मवैया तिराहे पर सोमवार दोपहर क्रेन संख्या (यूपी 32 डीटी 8965)की टक्कर से स्कूटर सवार 62 वर्षीय सफीकुल हसन निवासी पुराना सरदारी खेड़ा थाना आलमबाग और उनकी साली 52 वर्षीय वसीम जहां उर्फ रानी निवासी पुराना सरदारी खेड़ा आलमबाग गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर गिर तड़पने लगे, वहीं क्रेन चालक मौके से गाड़ी छोड़ फरार हो गया। 

दोनों घायल अवस्था में देख हड़कंप मच गया। कंट्रोल नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद केजीएमसी भेज दिया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल पहुंचे परिजनों को मौत की खबर होते ही चीख पुकार मच गया। मृतक के परिवार से मो हलीम खान पुत्र मो कलीम खान ने आलमबाग थाने पर पहुंच क्रेन नंबर की आधार पर पुलिस से लिखित शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार चालक की तलाश में जुटी हुई। वहीं दोनों मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें