स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन

बरेली। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष चैधरी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, खाद की उपलब्धता, खतौनी में अंश निर्धारण, दाखिल खारिज, बाढ़ से फसल नुकसान और धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने समेत कई मांगें उठार्इं।जिला अध्यक्ष चैधरी सोमवीर सिंह ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसान परेशान हैं।

 किसान 24 घंटे खेतों की रखवाली करते हैं, इसके बावजूद मौका मिलते ही पशु फसल बर्बाद कर देते हैं। कई बार आवारा पशु हमलावर भी हो जाते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। उन्होंने आवारा पशुओं को गोशालाओं में भिजवाकर किसानों की फसलों और सुरक्षा का उचित प्रबंध कराने की मांग की।ज्ञापन में पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड बनवाने और किन्हीं कारणों से नाम कटने पर पात्रता के आधार पर दोबारा जोड़ने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि बार-बार आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद राशन कार्ड नहीं बनते और न ही यूनिट दर्ज हो पाती हैं। वहीं, किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों को लाभ दिलाने की मांग की गई। उनका कहना है कि करीब 60 प्रतिशत किसानों को ही सम्मान निधि मिल रही है, जबकि 40 प्रतिशत किसान इससे वंचित हैं।

किसानों ने यूरिया और डीएपी खाद समय पर उपलब्ध कराने तथा निजी दुकानदारों की ओर से मनमाने दाम वसूले जाने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने सभी सहकारी समितियों और गन्ना समितियों पर खाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पत्र जारी करने की मांग भी रखी।खतौनी में अंश निर्धारण की समस्या उठाते हुए किसानों ने कहा कि कई मामलों में सहखातेदारों से जानकारी लिए बिना हिस्से दर्ज कर दिए गए हैं। आॅनलाइन संशोधन कराने के बाद भी अंश सही नहीं हो पाते, जिससे तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और फार्मर रजिस्ट्री कराने में परेशानी होती है। इसके अलावा दाखिल खारिज की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी कराने की मांग की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें