- जंतर-मंतर के प्रदर्शनों को हाईजैक करने का लगाया आरोप
एजेंसी। नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक इंटरव्यू के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह ‘आम आदमी पार्टी’ से जुड़े हैं और खुद को छात्र नेता बताकर आंदोलन का राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं। रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सरकार छात्रों की जायज मांगों और चिंताओं को गंभीरता से सुनती है और उनसे सीधी बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार है, लेकिन राजनीतिक दलों द्वारा छात्रों की आड़ में अपना एजेंडा चलाना पूरी तरह से अनुचित है। युवाओं के साथ जुड़ाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एशियाई पारिवारिक संस्कृति में पीढ़ियों के बीच तालमेल बनाने के लिए ‘जेन जेड’ के साथ लगातार और सक्रिय संवाद बनाए रखना बेहद आवश्यक है।