स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

खतौली विधान सभा में स्थानीय प्रत्याशी की मांग

खतौली विधान सभा में स्थानीय प्रत्याशी की मांग
-प्रदेश महामंत्री से मिले रवि कुमार सैनी
क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ में पश्चिम क्षेत्र प्रभारी से की विस्तृत चर्चा, जनभावनाओं से कराया अवगत
पायनियर समाचार सेवा, खतौली।
खतौली विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में बड़सू निवासी एवं पूर्व प्रचारक रवि कुमार सैनी ने मेरठ स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी रामप्रताप सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खतौली विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। रवि कुमार सैनी ने प्रदेश महामंत्री को अवगत कराया कि खतौली विधानसभा क्षेत्र की जनता लंबे समय से स्थानीय प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने की मांग करती आ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले और क्षेत्र की समस्याओं से सीधे तौर पर परिचित व्यक्ति को प्रतिनिधित्व दिए जाने की अपेक्षा है। मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रत्याशी क्षेत्र के गांवों, कस्बों और नगर के लोगों के बीच लगातार सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन में स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को भी ध्यान में रखा जाए तथा जनहित में निर्णय लिया जाए।
रवि कुमार सैनी ने क्षेत्रीय कार्यालय में हुई मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्होंने खतौली विधानसभा क्षेत्र की जमीनी स्थिति और स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं से पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं और लोगों की अपेक्षाओं को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की सक्रियता, क्षेत्र में जनसंपर्क और स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। रवि कुमार सैनी ने कहा कि उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाना है। रवि कुमार सैनी ने कहा कि वह जनता के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं को सामने रखने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें