स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

खराब सीरिंज से मरीजों की बढ़ी परेशानी, नमूने लेने में लैब कर्मियों के छूट रहे पसीने

खराब सीरिंज से मरीजों की बढ़ी परेशानी, नमूने लेने में लैब कर्मियों के छूट रहे पसीने

नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में मरीजों को दोबारा देना पड़ रहा नमूना, एक ही फोल्डर होने से बढ़ रही भीड़

कविता। फरीदाबाद
जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रयोगशाला संबंधी जांच के लिए इस्तेमाल हो रही सीरिंज की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार इस बार उपलब्ध कराई गई कई सीरिंज ठीक से काम नहीं कर रही हैं। सीरिंज से मरीज का नमूना लेते ही पीछे की ओर से खून निकलना शुरू हो जाता है। इससे न केवल नमूना लेने में परेशानी हो रही है, बल्कि कई बार मरीज को दोबारा सुई लगाकर नमूना लेना पड़ रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मरीजों और आसपास मौजूद लोगों के लिए भी संक्रमण और रक्त के संपर्क में आने का खतरा बना हुआ है।


जिला नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में तैनात कर्मचारियों के अनुसार खराब सीरिंज के कारण रक्त का नमूना लेने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। सीरिंज में नमूना भरने के बाद उसके पिछले हिस्से से खून रिसने लगता है, जिससे कई बार लिया गया नमूना भी खराब होने की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके बाद मरीज को दोबारा नमूना देने के लिए बुलाना पड़ता है।

फोल्डर पर बढ़ा दबाव

प्रयोगशाला कर्मियों के मुताबिक खराब सीरिंज के कारण अधिकतर नमूने लेने के लिए फोल्डर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। जिला नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में फिलहाल एक ही फोल्डर उपलब्ध होने से नमूने लेने के लिए मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। जिन मरीजों का नमूना फोल्डर के माध्यम से लिया जाता है, उनके बाद अन्य मरीजों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ता है। इससे जांच प्रक्रिया धीमी हो रही है और मरीजों को अतिरिक्त समय देना पड़ रहा है। लैब तकनीशियनों का कहना है कि इस बार उपलब्ध कराई गई सीरिंज पहले की तुलना में खराब हैं। उनका कहना है कि सीरिंज में नमूना लेते ही पीछे से खून निकलने लगता है। इससे काम करने वाले कर्मचारियों के हाथ और कपड़े भी रक्त के संपर्क में आने की आशंका रहती है।

स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी खतरा

प्रयोगशाला में रक्त के नमूने लेने वाले कर्मचारियों का कहना है कि सीरिंज से रक्त रिसने की समस्या केवल जांच प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करती, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी परेशानी पैदा करती है। नमूना लेते समय रक्त बाहर निकलने से कर्मचारी के संपर्क में आने की आशंका रहती है। वहीं मरीजों को बार-बार सुई लगाने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच के लिए आने के बाद यदि खराब उपकरणों के कारण दोबारा नमूना देना पड़े तो परेशानी और बढ़ जाती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को सीरिंज की गुणवत्ता की जांच कराकर खराब सामग्री को बदलने की आवश्यकता है, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके और मरीजों तथा स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें