खराब सड़को और गड्ढों को लेकर डीएम से मिला व्यापारी प्रतिनिधि मंडल

लालगंज, रायबरेली। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील लालगंज में पहुँची समाधान दिवस प्रभारी जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका से उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन। नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि लालगंज नगर व नगर के बाहर चारों ओर खराब सड़के एवं गड्ढों के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल रोड आचार्य नगर रोड सब्जी मंडी गल्ला मंडी अंबेडकर मार्ग घोसियाना गुरुद्वारा रोड जैसे नगर की प्रमुख सड़क व नगर के बाहर तहसील रोड रायबरेली रोड कानपुर रोड पानी टंकी चैराहा से गुरबक्शगंज तक 20 किलोमीटर की सड़क बहुत भीषण खराब है। प्रतिदिन बड़ी घटनाएं हो रही हैं।
पीडब्ल्यूडी विभाग केवल खाना पूर्ति के नाम पर गिट्टी का चूरा डस्ट डालकर चला जाता है। जिससे दिन भर गाड़ियों के आवागमन से गर्दा उड़ती है और दुकानों में जाकर जमती है। जिससे व्यापारी व दुकान का सामान दोनों खराब हो रहे है। व्यापारी सांस और कैंसर जैसी बीमारियों से संघर्ष कर रहा है। बहुत ज्यादा स्तर पर खराब है, रोज बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। स्कूली बच्चे घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। और बताया कि आपको तहसील कार्यालय शहर के बाहर से लाया जाता है जिससे आपको ज्ञात नहीं हो पता है एक बार निरीक्षण करने की भी बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने अस्वस्थ करते हुए कहा कि वापस जाते समय जरूर सड़क का निरीक्षण करूंगी।
जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने कहा कि नगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जिसमें लैट्रिन के टैंक का पानी पूरे परिसर में प्रतिदिन भरा रहता है। वर्षों से यह समस्या है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर बिल्कुल नहीं ध्यान देते हैं और पूरे परिसर की रोड बची ही नहीं है उसको भी अवगत कराया।



