स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
शहर कांग्रेस ने संत महर्षि वाल्मीकि व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाईदेश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडलयोगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौतशहर कांग्रेस ने संत महर्षि वाल्मीकि व पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाईदेश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के यूपी के तीन मॉडलयोगी सरकार की पहल: जैव प्रौद्योगिकी से बदलेगी यूपी की औद्योगिक तस्वीरमहर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चनाराहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाईजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण का शुभारंभनामांतरण प्रक्रिया होगी आसान, रजिस्ट्री के बाद स्वत: होगा नामांतरणयुवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए यूपी के विकास का संकल्प: योगीमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 225 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथनिर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

खबर का असर: मुंशी पुलिया पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का शिकंजा

खबर का असर: मुंशी पुलिया पर अवैध पार्किंग के खिलाफ पुलिस का शिकंजा

पायनियर में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया यातायात विभाग और गाजीपुर पुलिस, पुल के नीचे खड़े वाहनों पर कार्रवाई

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। राजधानी के व्यस्त मुंशी पुलिया चौराहे पर सड़क किनारे और पुल के नीचे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों की समस्या को लेकर प्रकाशित खबर का असर दिखाई दिया। पायनियर में मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद यातायात विभाग और गाजीपुर पुलिस सक्रिय हुई। गुरुवार को यातायात पुलिस ने मुंशी पुलिया क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क और पुल के नीचे खड़े वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई। अभियान टीआई गाजीपुर कृष्ण पाल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। यातायात पुलिस की टीम ने पुल के नीचे और आसपास अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को चेक किया। 

कार्रवाई शुरू होते ही सड़क किनारे वाहन खड़ा करने वालों में खलबली मच गई। वहीं इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या ने पुलिस टीम के साथ मुंशी पुलिया चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने और यातायात व्यवस्था में बाधा पैदा करने वालों को सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क और चौराहे के आसपास वाहनों की बेतरतीब पार्किंग या किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन इस तरह खड़े किए जाएं कि आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुंशी पुलिया क्षेत्र राजधानी के प्रमुख और व्यस्त इलाकों में शामिल है। 

पुल के नीचे और आसपास सड़क किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग लंबे समय से यातायात व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बन रही थी। सड़क के किनारे वाहन खड़े होने से आवागमन का रास्ता संकरा हो जाता था, जिससे वाहन चालकों को परेशानी के साथ कई बार जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस और यातायात विभाग की कार्रवाई से फिलहाल राहत मिली है, लेकिन व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर बनाने के लिए नियमित निगरानी जरूरी है। लोगों ने मांग की कि पुल के नीचे और चौराहे के आसपास अव्यवस्थित पार्किंग पर लगातार नजर रखी जाए,ताकि अभियान खत्म होने के बाद दोबारा सड़क पर वाहनों की कतार न लगने पाए। 

मुंशी पुलिया पर यातायात विभाग और गाजीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद इलाके में अव्यवस्थित पार्किंग करने वालों पर दबाव बढ़ा है। पुलिस की सख्ती से सड़क पर आवागमन सुचारु होने की उम्मीद जगी है। अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि अवैध एवं बेतरतीब पार्किंग के खिलाफ शुरू हुआ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहता है या कुछ दिनों बाद स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौटती है। फिलहाल, खबर के बाद हुई कार्रवाई ने यह संकेत जरूर दिया है कि मुंशी पुलिया की यातायात व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग अब सख्ती के मूड में हैं। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें