स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनदीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगातपूर्वी यूपी, लखनऊ- रायबरेली व उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीदयूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 'सम्मान निधि'विनोद तावड़े ने 2027 के लिए तय किया 312 सीटों का लक्ष्य....बोले-दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता हैहर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसेंदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनदीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगातपूर्वी यूपी, लखनऊ- रायबरेली व उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीदयूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 'सम्मान निधि'विनोद तावड़े ने 2027 के लिए तय किया 312 सीटों का लक्ष्य....बोले-दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता हैहर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

कहीं तालाब तो कहीं नदी में मिले शव, हादसे और संदिग्ध मौतों से हड़कंप

कहीं तालाब तो कहीं नदी में मिले शव, हादसे और संदिग्ध मौतों से हड़कंप

बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत के मामले सामने आए। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में तालाब और रामसनेहीघाट में कल्याणी नदी में एक अज्ञात का शव मिला। वहीं, लोनीकटरा क्षेत्र में 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उधर, फतेहपुर में आलू लदे ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पार कर रहे 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • तालाब में उतराता मिला तीन से चार दिन पुराना युवक का शव

सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छेदा गांव में शुक्रवार सुबह खंता तालाब में करीब 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी राकेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। मृतक ने पीली टी-शर्ट और नीला लोअर पहन रखा था। शव करीब तीन से चार दिन पुराना होने की आशंका है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक को चार दिन पहले सड़क पर घूमते देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में तालाब में गिरने से उसकी डूबकर मौत हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • कल्याणी नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रामसनेहीघाट। शुक्लनपुरवा मजरे हथौदा गांव के पास शुक्रवार सुबह कल्याणी नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कोतवाली प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के कहीं दूसरी जगह से बहकर नदी में आने की आशंका है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों और गांवों में फोटो भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

  • बुजुर्ग की मौत पर दामाद ने जताई हत्या की आशंका

त्रिवेदीगंज। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर-हुलासीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे 76 वर्षीय नारायण बक्स सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के दामाद बृजेंद्र प्रताप सिंह ने डायल 112 पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। वहीं, मृतक के पुत्र चंद्रभान सिंह ने बताया कि उनके पिता पिछले 20 दिनों से सांस की बीमारी से पीड़ित थे और लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इंस्पेक्टर अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत बीमारी के चलते होना प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

फतेहपुर। रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर देवकलिया गांव के पास शुक्रवार को आलू लदे तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। ग्राम दिकोलिया निवासी बड़का कनौजिया ग्राम खासी सराय स्थित अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय फतेहपुर की ओर से आ रहे ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजे सुनील कुमार ने बताया कि बड़का अविवाहित थे और अपने छोटे भाई छोटका के साथ रहते थे। उनका एक अन्य भाई नोमी लाल लखनऊ में रहता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें