स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी
  • एनएमसी से जुड़े कथित फर्जी रिकॉर्ड मामले में द्वारका कोर्ट का फैसला
  • 19 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी अगली पेशी

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
दिल्ली के रेड फोर्ट विस्फोट की जांच के बाद चर्चा में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ी मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। अब यूनिवर्सिटी के चांसलर और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग ट्रस्टी जवाद अहमद सिद्दीकी को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) से जुड़े कथित धोखाधड़ी और गलत रिकॉर्ड पेश करने के मामले में अदालत से झटका लगा है। दिल्ली की द्वारका अदालत ने जवाद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। उन्हें अब 19 सितंबर को संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। सोमवार को उनकी पेशी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।

एनएमसी को गलत जानकारी देने का आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, अल-फलाह स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर को एनएमसी से मान्यता दिलाने और उसे बरकरार रखने के लिए कथित तौर पर गलत जानकारी और रिकॉर्ड प्रस्तुत किए गए। एजेंसी का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों, मरीजों और अस्पताल की व्यवस्थाओं से संबंधित रिकॉर्ड में कथित हेरफेर किया गया। जांच में कुछ डॉक्टरों को दस्तावेजों में मेडिकल कॉलेज का नियमित स्टाफ बताया गया, जबकि एजेंसी के मुताबिक वे कथित तौर पर नियमित रूप से वहां कार्यरत नहीं थे। आरोप यह भी है कि एनएमसी के निर्धारित मानकों को पूरा दिखाने के लिए कागजी रिकॉर्ड में डॉक्टरों और मरीजों की संख्या को लेकर भी कथित गड़बड़ी की गई।

निरीक्षण प्रक्रिया में रिकॉर्ड के इस्तेमाल का आरोप
जांच एजेंसी का दावा है कि कथित तौर पर तैयार किए गए इन रिकॉर्ड का इस्तेमाल मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण और मान्यता प्रक्रिया के दौरान किया गया। हालांकि, इन आरोपों की अभी न्यायिक प्रक्रिया के तहत जांच होनी है और अदालत में अंतिम रूप से दोष सिद्ध होना बाकी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें