स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : अमित शाह

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : अमित शाह

जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पंजाब के जालंधर में
‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना
साधा और पंजाब को नशामुक्त करने का वादा किया।
जालंधर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “जालंधर आना मेरे लिए सौभाग्य की
बात है लेकिन जालंधर में नशामुक्त पंजाब के लिए आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।”
उन्होंने पंजाब के योगदान को याद करते हुए कहा कि पंजाब देश में दो चीजों के लिए जाना जाता है।
पहला, जब भी देश में खाने-पीने की जरूरत पड़ी, तो पंजाब के किसानों ने हमारे गोदामों को भरा और
आज भी भर रहे हैं। दूसरा, आजादी से पहले हो या बाद में, जब भी सुरक्षा की बात आई, तो पंजाब का
जवाब हमेशा तैयार रहा।
अमित शाह ने कहा, “पंजाबियों के बलिदान से न सिर्फ हमें आजादी मिली बल्कि आजादी के बाद भी
भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पंजाब ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है।” इसी वजह से भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पठानकोट से यह यात्रा शुरू की थी। 13 दिन, 4,000 किलोमीटर और 117
विधानसभा क्षेत्रों में घूमकर आज यह यात्रा जालंधर में समाप्त हो रही है।
उन्होंने कहा कि आज नशामुक्त पंजाब बनाने का समय क्यों आया क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार
ने चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में कई मुद्दे हैं।
किसानों, उद्योगों, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे हैं लेकिन आने वाला चुनाव भाजपा केवल
नशामुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी।

पंजाब की जनता से वादा करते हुए अमित शाह ने कहा, “आज मैं यहां से पंजाब की माताओं और
युवाओं से वादा करके जाता हूं कि इस चुनाव में भाजपा का समर्थन कीजिए, कमल के फूल पर वोट
डालिए, 31 दिसंबर 2029 से पहले हम पंजाब को चिट्टे के व्यापार से मुक्त कर देंगे।”
अमित शाह ने कहा कि जब हम वादा कर रहे हैं कि 31 दिसंबर 2029 को पंजाब को चिट्टामुक्त कर
देंगे, तो मुझे मालूम है कि केजरीवाल एंड कंपनी क्या कहने वाली है।
उन्होंने कहा, “मैं पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि हमने जो कहा है, वो करके दिखाया है।
कश्मीर को आतंकवाद मुक्त करने का काम पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने किया। 50 साल पुरानी
नक्सल समस्या को समाप्त करने का काम और पूर्वोत्तर के उग्रवाद को समाप्त करने का काम भी पीएम
मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने किया और अब बारी है ‘चिट्टा मुक्त पंजाब’ की।”
उन्होंने कहा कि वह अभी नशे की लत के कारण जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलकर आए हैं।
उन्होंने कहा, “एक मां अपने दो युवा बेटों की तस्वीर गोद में लेकर कहती है कि इसे बंद करवाओ, मेरे
तो नहीं बचे, कम से कम दूसरे के लाल को बचा लो। और इन्हें (आप) शर्म नहीं आती है? जो नशे में
धुत होकर गुरुओं का अपमान करे, वो चिट्टे से पंजाब को मुक्त नहीं कर सकता।”
अमित शाह ने कहा कि जो दिल्ली में शराब घोटाले में पकड़े गए हों, क्या वो पंजाब को नशा मुक्त कर
सकते हैं? आपने कांग्रेस को देखा, आम आदमी पार्टी को देखा। एक मौका पांच साल के लिए भाजपा को
दो, हम नशामुक्त पंजाब बनाकर देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो यह अभियान चलाया है, यह राजनीतिक एजेंडा नहीं है और यह पंजाब को
बचाने का अभियान है। पंजाब में न हम ड्रग बेचने देंगे और न ही भारत के दूसरे राज्यों में सप्लाई होने
देंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें