स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जो जनता के हकों के लिए नहीं बोल सकते वे विपक्ष पर अपनी खीझ निकाल रहे: पंकज डावर

जो जनता के हकों के लिए नहीं बोल सकते वे विपक्ष पर अपनी खीझ निकाल रहे: पंकज डावर
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर।

  • भाजपा नेताओं को शहर की टूटी सडक़ें नहीं सिर्फ विपक्ष का विरोध नजर आ रहा
  • वोट चोरी करके सरकार बनाने वालों को विपक्ष पर बोलने का अधिकार नहीं
  • कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने भाजपा जिला अध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार

गुरुग्राम। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने भाजपा जिला अध्यक्ष के उस बयान पर तीखा पलटवार किया, जिसमें उन्होंने अपनी वोट चोरी छिपाकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों की खिलाफत की है। डावर ने कहा कि अगर विरोध करना है तो उन्हें सरकार के उस बयान का करना चाहिए, जिसमें जलभराव पर खुद मुख्यमंत्री अधिकारियों को अधिक बरसात होने की बात कहकर क्लीनचिट दे देते हैं। हर साल डूबते गुडग़ांव पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी यहां बाढ़ जैसे हालात बनते हैं।


पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बने हैं और भाजपा की नाकामियों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को गुडग़ांव शहर की टूटी सडक़ें, उफनते सीवर और बदहाल नाले नहीं दिख रहे, उन्हें सिर्फ विपक्ष का विरोध नजर आ रहा है। जो लोग जनता के हकों के लिए आवाज नहीं उठा सकते, वे अपनी नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष पर खीझ निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज गुडग़ांव की हालत किसी से छिपी नहीं है। जिसे मिलेनियम सिटी कहा जाता है, वहां की सडक़ों पर चलना मुश्किल हो गया है। सेक्टरों की अंदरूनी सडक़ें हों या मेन रोड, जगह-जगह गड्ढे हैं।

 थोड़ी सी बारिश में सडक़ें तालाब बन जाती हैं। भाजपा सरकार पिछले 11 साल से सत्ता में है और नगर निगम में भी उन्हीं की सरकार है, फिर भी शहर की बुनियादी सुविधाओं का यह हाल है तो इसकी जिम्मेदार भाजपा ही है। पैचवर्क के नाम पर घटिया निर्माण सामग्री लगाकर भ्रष्टाचार बढ़ाया जा रहा है। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा नेताओं को वोट चोरी करके सरकार बनाने वालों को विपक्ष पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस जनता के मुद्दे उठा रही है तो भाजपा को तकलीफ हो रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें