स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रियाप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफसख्ती से संवेदना तक, एसपी की पहल से बदली महराजगंज पुलिसिंग की तस्वीरयोगी सरकार का शिक्षा पर फोकस! कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी को लेकर 28 अक्टूबर को होगा बड़ा मंथनएक बार पुनः कैंपियरगंज से ताल ठोकने की तैयारी में फतेबहादुर सिंहRamayana Song Mangal Rang: ‘रामायण’ का नया गाना रिलीज, श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता दिलPM मोदी के काशी दौरे से पहले CM योगी का बड़ा संदेश! ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का किया जिक्रDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी के विवाद पर बेटे गुरदीप ने तोड़ी चुप्पी, चाचा मीका सिंह को कहा शुक्रिया

जंधेड़ी जाटान में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत

-वर्षों से बनी हुई है जलभराव की समस्या, मुख्य मार्ग से होकर स्कूल पहुंचते हैं बच्चे

जंधेड़ी जाटान में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत

पायनियर समाचार सेवा, खतौली।

खतौली तहसील क्षेत्र के गांव जंधेड़ी जाटान में जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें जलभराव वाले रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो जाता है। जलभराव के कारण रास्ते की स्थिति खराब बनी रहती है। इसी मार्ग पर सरकारी विद्यालय के साथ ग्रामीण न्यायालय भी स्थित है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि महत्वपूर्ण संस्थानों के आवागमन वाले मार्ग पर लंबे समय से जलभराव होने के बावजूद संबंधित विभाग समस्या के स्थायी समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप तालाब की खुदाई का कार्य भी चल रहा है। आरोप है कि खुदाई का काम नियमित रूप से नहीं हो रहा है और बीच-बीच में रुक जाता है। तालाब की खुदाई के दौरान पानी सड़क की ओर आने तथा पहले से जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलनिकासी की व्यवस्था कराकर तालाब के कार्य को व्यवस्थित तरीके से कराया जाए तो काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है। जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बच्चों को पानी से होकर रास्ता पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात या अधिक पानी जमा होने की स्थिति में समस्या और गंभीर हो जाती है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों को आशंका है कि लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और दुर्गंध की स्थिति पैदा होने के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव के मुख्य मार्ग से जलनिकासी के लिए स्थायी व्यवस्था कराई जाए, तालाब की खुदाई का कार्य व्यवस्थित ढंग से पूरा कराया जाए और सड़क पर जमा पानी की तत्काल निकासी कराई जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया तो वे दोबारा अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब स्थायी समाधान होना जरूरी है, ताकि स्कूली बच्चों समेत गांव के सभी लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें