स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

झांसी चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 पर जी.ई. झांसी एमईएस 11 का कब्जा, अनसोल्ड-11 को दी शिकस्त

झांसी चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 पर जी.ई. झांसी एमईएस 11 का कब्जा, अनसोल्ड-11 को दी शिकस्त

जेई अंकित की 52 रन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत, अनुराग मिश्रा बने मैन ऑफ द मैच

पायनियर संवाददाता।झांसी

झांसी चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 के फाइनल मुकाबले में जी.ई. झांसी (एम ई एस) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनसोल्ड-11 को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। हंसारी-11 एवं थंडर टाइटन के संयुक्त आयोजन में हुए इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मैच में जीई झांसी और अनसोल्ड-11 के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जीई झांसी की जीत में जेई अंकित ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 52 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। उनके आक्रामक खेल ने मुकाबले का रुख जीई झांसी के पक्ष में कर दिया। टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत में योगदान दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए एजी टेक के अनुराग मिश्रा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने महज नौ गेंदों में 24 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी हासिल किए उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने मुकाबले को यादगार बना दिया । जी ई झांसी ने 20 ओवर में 168-6 के लक्ष्य दिया और लक्ष्य का पीछा करते हुये अनसोल्ड 11 ने 20 ओवर में 156-9 रन बनाये । जीई झांसी के कप्तान मेजर राजेश राठौर ने खिताबी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल के चलते टीम को सफलता मिली। टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा। झांसी चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 का समापन रोमांचक फाइनल और जीई झांसी की शानदार जीत के साथ हुआ। इस टूर्नामेंट को हंसारी 11 एवं थंडर टाइटन द्वारा आयोजित किया गया एवं एहम भूमिका राकेश यादव (टिंकू) एवं विकास कुशवाहा की रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें