स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Azam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसान

जनगणना ड्यूटी में अनियमितता पर शिक्षामित्रों ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

जनगणना ड्यूटी में अनियमितता पर शिक्षामित्रों ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

बरेली। जनगणना कार्य में शिक्षामित्रों की ड्यूटी कथित रूप से अनियमित तरीके से लगाए जाने को लेकर शिक्षामित्रों में नाराजगी है। उन्होंने ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरतने और दूरदराज के ब्लॉकों से नगर निगम क्षेत्र में तैनाती किए जाने पर विरोध जताया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा बीएसए कार्यालय में भी ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की।


जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि दमखोदा, नवाबगंज, मीरगंज और बहेड़ी जैसे दूरस्थ ब्लॉकों में तैनात तथा वहीं रहने वाले शिक्षामित्रों की ड्यूटी नगर निगम क्षेत्र में लगा दी गई है। उन्हें प्रतिदिन 60 से 70 किलोमीटर दूर जाकर जनगणना का कार्य करना पड़ेगा, जो पूरी तरह अव्यावहारिक और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने ड्यूटी निर्धारण की व्यवस्था में सुधार कर शिक्षामित्रों को राहत देने की मांग की।जिला महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने कहा कि शिक्षामित्रों को उनके तैनाती स्थल के आसपास ही जनगणना कार्य में लगाया जाना चाहिए, ताकि वे आसानी से अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

 दूरस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी लगाए जाने से उन पर अनावश्यक मानसिक और आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने महिला शिक्षामित्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने की भी मांग की।ज्ञापन के माध्यम से शिक्षामित्रों ने प्रशासन से ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता बरतने और स्थानीय स्तर पर तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल यादव, जिला महामंत्री कुमुद केशव पांडे, सीमा सक्सेना, सर्वेश पटेल, सरवन कुमार, रवि शंकर मिश्रा, रीना, बसंती, सविता, सुनीता, रामकिशन और प्रतिष्ठा सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें