स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जनगणना-2027 में स्व-गणना को सफल बनाने में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका- अपर जिलाधिकारी

जनगणना-2027 में स्व-गणना को सफल बनाने में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका- अपर जिलाधिकारी

  • 16 नवंबर से 30 नवंबर तक नागरिकों को मिलेगा स्व-गणना का अवसर, सोशल मीडिया के माध्यम से सही एवं प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने का आह्वान

पायनियर संवाददाता।औरैया

जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में सोशल मीडिया इंफ्लुइंसर एवं सोशल मीडिया से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना-2027 के महत्व, स्व-गणना की प्रक्रिया, समय-सारणी, गोपनीयता तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने कहा कि जनगणना-2027 देश और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। जनगणना केवल आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनगणना प्रत्येक दस वर्ष में आयोजित होने वाली व्यापक प्रक्रिया है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विभिन्न स्तरों पर नीतियों, योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों के निर्माण और क्रियान्वयन में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि जनगणना में उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाता है। नागरिकों से नाम, जन्मतिथि तथा अन्य आवश्यक व्यक्तिगत विवरणों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन इन जानकारियों का उद्देश्य किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी को सार्वजनिक करना नहीं है। संकलित सूचनाओं का उपयोग निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सांख्यिकीय आंकड़ों के रूप में किया जाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी प्रकार की आशंका, भ्रम अथवा अपुष्ट जानकारी के कारण जनगणना प्रक्रिया से दूर न रहें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 में स्व-गणना को विशेष महत्व दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों को स्वयं स्व-गणना करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से जनगणना से संबंधित प्रश्नों के उत्तर स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि स्व-गणना के दौरान लगभग 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जाएगी। इनमें कई प्रश्न ऐसे होंगे, जिनके उत्तर हां अथवा नहीं में दिए जा सकेंगे। स्वयं जानकारी दर्ज करने का प्रमुख लाभ यह है कि व्यक्ति अपने नाम, जन्मतिथि एवं अन्य आवश्यक विवरण स्वयं भर सकेगा, जिससे जानकारी दर्ज करते समय होने वाली त्रुटियों की संभावना कम होगी।

उन्होंने कहा कि सामान्यतः जब कोई व्यक्ति अपनी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को बोलकर बताता है, तो उसे लिखते समय छोटी-सी त्रुटि होने की संभावना रहती है। इसके विपरीत जब व्यक्ति स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करता है, तो विवरण के सही एवं सटीक होने की संभावना अधिक रहती है। इस दृष्टि से स्व-गणना सटीक, गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय जनगणना आंकड़े तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अपर जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया इंफ्लुइंसरों से कहा कि जनगणना के दौरान कुछ प्रश्नों को लेकर नागरिकों के मन में जिज्ञासा अथवा संशय उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने कहा कि बैंक खाते, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा EPIC नंबर जैसे विषयों से संबंधित प्रश्नों के संबंध में लोगों को तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है। इन प्रश्नों का उद्देश्य किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग करना नहीं, बल्कि निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप आवश्यक सांख्यिकीय जानकारी प्राप्त करना है।

उन्होंने कहा कि जनगणना में उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी की सुरक्षा एवं गोपनीयता का विशेष प्रावधान है। इसलिए सोशल मीडिया इंफ्लुइंसर अपने-अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों को सही जानकारी दें और किसी भी अपुष्ट सूचना, अफवाह अथवा भ्रम को बढ़ावा न दें।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन-जागरूकता का प्रभावी माध्यम बन चुका है। जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे सोशल मीडिया इंफ्लुइंसर हैं, जिनसे हजारों और लाखों लोग जुड़े हुए हैं। यदि सभी इंफ्लुइंसर जनगणना-2027 एवं स्व-गणना के संबंध में सही, प्रमाणिक और सकारात्मक जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित करें, तो बड़ी संख्या में नागरिकों को जागरूक किया जा सकता है।

उन्होंने इंफ्लुइंसरों से आग्रह किया कि वे स्व-गणना की निर्धारित अवधि के दौरान लगातार जागरूकता संदेश प्रसारित करें तथा नागरिकों को स्वयं एवं अपने परिवार की स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करें।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक एवं सुपरवाइजर घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें