मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अर्थव्यवस्था

 ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के लिए नवाचारों का अनावरण  

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, संजय लोहिया ने  देश में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में कई नवाचारों का शुभारंभ किया। इन पहलों में तत्काल रुपे कार्ड और…

साझा करें WhatsAppFacebookX
 ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के लिए नवाचारों का अनावरण  
पायनियर हिंदी न्यूज

नई दिल्ली। वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के सचिव, संजय लोहिया ने  देश में वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में कई नवाचारों का शुभारंभ किया। इन पहलों में तत्काल रुपे कार्ड और मर्चेंट यूपीआई क्यूआर जारी करने के लिए ओपन-सोर्स (एंड्रॉयड) एटीएम की शुरुआत, चुनिंदा सरकार समर्थित ऋण योजनाओं के लिए ‘यूपीआई पर क्रेडिट लाइन’ की सुविधा तथा आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के तहत थ्री-पार्टी कैश डिपॉजिट की शुरुआत शामिल है। यह घोषणा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  सौरभ विजय की उपस्थिति में की गई।रुपे कार्ड और मर्चेंट क्यूआर जारी करने के लिए ओपन-सोर्स (एंड्रॉयड) एटीएम समाधान ग्राहकों को एक सरल सेल्फ-सर्विस प्रक्रिया के माध्यम से एटीएम से सीधे तत्काल व्यक्तिगत रुपे डेबिट, क्रेडिट और एनसीएमसी कार्ड प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।

किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम मुद्रा योजना के लिए ‘यूपीआई पर क्रेडिट लाइन’ भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2023 में ‘यूपीआई पर क्रेडिट लाइन’ की सुविधा को सक्षम किया था, जिसके तहत पूर्व-स्वीकृत बैंक क्रेडिट लाइनों को यूपीआई पर फंडिंग अकाउंट के रूप में जोड़ा जा सकता है। इस पहल के माध्यम से किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम मुद्रा योजना के पात्र लाभार्थी अपनी स्वीकृत क्रेडिट सीमा का उपयोग यूपीआई के जरिए व्यापारियों को भुगतान करने के लिए कर सकेंगे। इससे किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए औपचारिक ऋण तक डिजिटल पहुंच को बढ़ावा मिलेगा।

आधार सक्षम भुगतान प्रणाली थ्री-पार्टी कैश डिपॉजिट कैश डिपॉजिट एक इंटरऑपरेबल असिस्टेड-बैंकिंग सेवा है, जो आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से पंजीकृत जमाकर्ता को सहभागी एईपीएस टचपॉइंट ऑपरेटरों के जरिए अपने परिवार के सदस्यों या प्रियजनों के बैंक खातों में सीधे नकद जमा करने की सुविधा प्रदान करती है।यह सेवा मौजूदा एईपीएस इकोसिस्टम और उसके अंतिम छोर तक पहुंच वाले असिस्टेड-बैंकिंग नेटवर्क का लाभ उठाकर पारंपरिक बैंक शाखाओं से आगे सुविधाजनक नकद जमा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार की गई है।