नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट की क्विक कॉमर्स पेशकश, फ्लिपकार्ट मिनट्स को 2 साल पूरे हो चुके हैं। अगस्त, 2024 में अपने लॉन्च के बाद से इस प्लेटफॉर्म ने साल दर साल 4 गुना की वृद्धि हासिल की है और इसका विस्तार 150 से अधिक शहरों में लगभग 1,200 माईक्रो फुलफिलमेंट सेंटर्स तक हो चुका है। इस प्लेटफॉर्म ने अपनी शुरुआत के बाद से अब तक 4 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियाँ दी हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट मिनट्स के लगभग 60 प्रतिशत ग्राहक इस प्लेटफॉर्म पर खरीददारी करने के लिए वापस आते हैं। इससे देश में क्विक कॉमर्स का बढ़ता एडॉप्शन प्रदर्शित होता है।इस विकास में टियर 2+ बाजारों का महत्वपूर्ण योगदान है। अंबाला, बाराबंकी, भागलपुर, दुर्गापुर, कानपुर, रुड़की, सिलिगुड़ी, सालेम और तिरुपुर जैसे शहरों में प्लेटफॉर्म के कस्टमर बेस में लगभग 25 गुना ही सालाना वृद्धि हुई है।
इन बाजारों में मांग भी लगातार बढ़ रही है, जिसमें ग्राहक दैनिक जरूरत की वस्तुओं के साथ कोरियन नूडल्स, सॉस और रेडी-टू-ईट मील्स एवं प्रीमियम स्किनकेयर और पर्सनल केयर कैटेगरीज में भी सामान खरीद रहे हैं।फ्लिपकार्ट मिनट्स पर सबसे तेजी से बढ़ने वाले ग्राहक जेन जी कैटेगरी से हैं। इस प्लेटफॉर्म पर जेन जी कस्टमर बेस पिछले 12 महीनों में लगभग 5 गुना बढ़ा है, जो ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, गेमिंग, वियरेबल्स, फ्रैग्रेंस, हैल्थ एवं न्यूट्रिशन और ग्रूमिंग कैटेगरीज में 45 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर देते हैं।फ्लिपकार्ट मिनट्स के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट एवं हेड, कुणाल गुप्ता ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट मिनट्स पिछले दो सालों में एक सुविधा बढ़ाने वाली पेशकश की बजाय एक व्यापक शॉपिंग चैनल बन गया है। इसका दायरा दैनिक जरूरत की वस्तुओं से काफी बड़ा हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि शॉपिंग का यह व्यवहार बड़े शहरों से आगे भी बढ़ रहा है। जेन जी इस प्लेटफॉर्म पर नई कैटेगरीज और शॉपिंग के नए अवसरों के लिए भी खरीददारी कर रहे हैं। अपने बढ़ते नेटवर्क के साथ हमें यह अनुभव देश में और ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचाने का अवसर मिला है।
साथ ही, ब्रांड्स, किसानों और स्थानीय व्यवसायों को भी और ज्यादा ग्राहकों तक पहुँचने का अवसर मिला है।’’फ्लिपकार्ट मिनट्स पर दैनिक जरूरत के सामान, फलों और सब्जियों के साथ प्रीमियम एवं एस्पिरेशनल कैटेगरीज का भी तेजी से विकास हो रहा है। पिछले एक साल में शुरू की गई खाने-पीने और स्पेशियल्टी ग्रोसरी कैटेगरी ने 8 गुना वृद्धि दर्ज की है। कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल, इंपोर्टेड चीज, इंटरनेशनल एवोकैडो और कोरियन रेडी-टू-ईट मील्स की मांग बढ़ रही है। मेन्स ग्रूमिंग ने साल-दर-साल 6 गुना वृद्धि की है। वहीं, पेट फूड में 5 गुना वृद्धि हुई है। इससे प्रदर्शित होता है कि क्विक कॉमर्स से खरीददारी करने वाले ग्राहकों और प्रोडक्ट्स की रेंज का विस्तार हुआ है।इस प्लेटफॉर्म पर आज तक का सबसे बड़ा ऑर्डर 6 लाख रुपये का था, जिसमें एक ही ऑर्डर में पाँच स्मार्टफोन मंगाए गए। इससे प्रदर्शित होता है कि क्विक कॉमर्स का विस्तार कितनी तेजी से दैनिक जरूरत के सामान से आगे हो रहा है।फ्लिपकार्ट मिनट्स एक ज्यादा सस्टेनेबल डिलीवरी नेटवर्क बना रहा है। लास्ट-माईल डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल और माईक्रो फुलफिलमेंट सेंटर्स में बैटरी स्वैपिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है। प्लेटफॉर्म ने फलों और सब्जियों के लिए हल्की कंपोस्टिबल और बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग भी पेश की है, ताकि प्लास्टिक के उपयोग में कमी आए।