मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिखाई नारी शक्ति की भूमिका

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भागीदारी का दिया संदेश पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से दिखाई नारी शक्ति की भूमिका

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भागीदारी का दिया संदेश

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं ने जनकल्याणकारी योजनाओं और देश की उपलब्धियों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणावादिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप और यूनिकॉर्न जैसे क्षेत्रों में बेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि आज बेटियां मेट्रो ट्रेन चलाने से लेकर विमान उड़ाने और भारतीय वायुसेना में जिम्मेदारियां निभाने तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने छात्राओं से ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं की भूमिका पर संवाद किया। साथ ही वीरांगना ऊदा देवी, अवंतीबाई और रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर गठित महिला बटालियनों तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख किया। नुक्कड़ नाटक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति अभियान, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम समेत विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के साथ उनकी 25 वर्षों की राजनीतिक एवं विकास यात्रा का भी मंचन किया।

प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभाने वाली छात्रा कोमल शुक्ला के अभिनय को विशेष सराहना मिली। जानकी पांडे, शगुन, कोमल, आयुषी, अनन्या, अनु, अनुरागिनी, मनस्वी, मंजू रेखा, शिवानी, संतोषी, तान्या और सौम्या ने अभिनय किया। प्राचार्य प्रो. शालिनी श्रीवास्तव ने अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक के सभापति विवेक सिंह तोमर, सेवा संकल्प के महानगर संयोजक एवं भाजपा नगर मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, योगेंद्र पटेल, लवकुश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, सतीश वर्मा, माला सिन्हा, लवकेश, विकास, किशोर समेत कई कार्यकर्ता, शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन डॉ. उमा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजीव यादव ने किया।