स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

इलाज में लापरवाही व मारपीट का आरोप,बंद की दवाए

इलाज में लापरवाही व मारपीट का आरोप,बंद की दवाए

पायनियर समाचार सेवा

 लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल पर मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रुपए न जमा करने पर दवाएं बंद कर दी गईं और विरोध करने पर महिलाओं समेत परिजनों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट व अभद्रता की। गोसाईगंज के परेहटा निवासी सगीर अहमद के दामाद शकील अहमद ने बताया कि ससुर 70 वर्षीय सगीर को सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे टेण्डर पाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय 40 हजार रुपए जमा कराए गए। 

इसके बाद अस्पताल प्रशासन और रुपए जमा करने का दबाव बनाने लगा।शकील का आरोप है कि परिजन जब मरीज से मिलने की बात कहते तो आईसीयू में होने की बात कहकर मिलने नहीं दिया जाता था। सोमवार सुबह जबरदस्ती करने पर जब परिजन अंदर गए तो देखा कि मरीज की सभी दवाएं बंद कर दी गई थीं। कारण पूछने पर स्टाफ ने कहा कि एक लाख रुपए जमा नहीं हुए हैं, इसलिए दवाएं बंद की गई हैं।परिजनों का आरोप है कि इसके बाद स्टाफ सीपीआर देने का नाटक करने लगा और कुछ देर बाद मरीज की मौत की जानकारी दी गई।

 मौत की खबर के बाद जब परिजनों अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही किए जाने की बात कहते हुए विरोध जताया गया तो अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस के सामने महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट और अभद्रता की। मृतक के परिजन मुश्ताक अहमद ने इसकी शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है। एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली है जांच जिनकी कराई जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें