जनपदीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में मेजबान खालसा इंटर कॉलेज बालक वर्ग में चैंपियन

  • बालिका वर्ग में जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण पदकों के साथ अव्वल

लखनऊ, पायनियर।
मेजबान खालसा इंटर कॉलेज में गुरुवार को जनपदीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में किया गया। प्रतियोगिता में मेजबान खालसा इंटर कॉलेज ने 6 स्वर्ण पदकों के साथ बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि बालिका वर्ग में जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरदार वीरेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार वितरित किए। खालसा इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षिका मुक्ता बब्बर तथा स्वतंत्र हाई स्कूल के अतुल सोनी भी उपस्थित रहे।  आयोजकों ने बताया कि 7 अगस्त 2026 को खालसा इंटर कॉलेज, लखनऊ में मंडलीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:अंडर-14 बालिका वर्ग:
-22 किग्रा में रोशनी (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज), -24 किग्रा में आराध्या त्रिवेदी (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज), -26 किग्रा में फ़लक नाज़ (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज), -34 किग्रा में खुशी मौर्य (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज), -38 किग्रा में वैभवी (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज), -50 किग्रा में सुहानी रावत (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज) तथा +50 किग्रा में सैजल उपाध्याय (जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज) ने स्वर्ण पदक जीते।अंडर-17 बालिका वर्ग:
-32 किग्रा में वैशाली, -36 किग्रा में सौम्या, -40 किग्रा में सुभी दूबे, -44 किग्रा में नैना, -48 किग्रा में मानसी वर्मा, -52 किग्रा में मानसी तथा -56 किग्रा में वर्तिका सिंह (सभी जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज) ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

अंडर-19 बालिका वर्ग:
-32 किग्रा में सावनी, -36 किग्रा में मीनाक्षी, -40 किग्रा में प्राची गौतम, -44 किग्रा में दीपिका वर्मा तथा -48 किग्रा में सान्या रावत और -52 किग्रा में श्रद्धा वर्मा (सभी जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर-14 बालक वर्ग:
-55 किग्रा वर्ग में आयुष कुमार यादव (एसकेडी) ने स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-17 बालक वर्ग:
-45 किग्रा में ओम चौरसिया (आदर्श मॉन्टेसरी स्कूल), -54 किग्रा में आर्यन गुप्ता (खालसा इंटर कॉलेज), -66 किग्रा में अंश लोधी (खालसा इंटर कॉलेज) तथा -70 किग्रा में शिवा श्रीवास्तव (अर्जुनगंज बाल विद्या मंदिर) ने स्वर्ण पदक जीते।

अंडर-19 बालक वर्ग:
-45 किग्रा में शुभ रावत, -50 किग्रा में मोहित आसेरी, -54 किग्रा में राजीव कश्यप तथा -58 किग्रा में बादल कुमार शर्मा (सभी खालसा इंटर कॉलेज) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

अंडर-19 बालक वर्ग:
-45 किग्रा में शुभ रावत, -50 किग्रा में मोहित आसेरी, -54 किग्रा में राजीव कश्यप तथा -58 किग्रा में बादल कुमार शर्मा (सभी खालसा इंटर कॉलेज) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *