मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक समेत 7 वर्षीय मासूम की मौत

महिला सहित तीन गंभीर घायल, थाना प्रभारी राकेश यादव ने टीम के साथ चलाया रेस्क्यू अभियान   पचदेवरा हरदोई/शनिवार को सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी।जिसमें चालक समेत 7…

साझा करें WhatsAppFacebookX
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक समेत 7 वर्षीय मासूम की मौत

महिला सहित तीन गंभीर घायल, थाना प्रभारी राकेश यादव ने टीम के साथ चलाया रेस्क्यू अभियान

 

पचदेवरा हरदोई/शनिवार को सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी।जिसमें चालक समेत 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ पचदेवरा राकेश कुमार यादव के अनुसार एक तेज रफ्तार आर्टिगा कार मेरठ की ओर से आ रही थी। जैसे ही कार सेढामऊ गांव के सामने गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंची।तो सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार लोग अंदर ही फंस गए।थाना प्रभारी राकेश यादव ने पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने कार चालक और 7 वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया।जबकि महिला सहित तीन अन्य घायलों का उपचार जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।जबकि गंगा एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड मार्गों पर खड़े वाहनों के पास विशेष सावधानी बरतना और निर्धारित गति सीमा से गाड़ी चलाना ही अत्यंत आवश्यक है।