स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

पहली मेरिट सूची में बीए में सबसे ज्यादा दाखिले, कई सीटें अब भी खाली

पहली मेरिट सूची में बीए में सबसे ज्यादा दाखिले, कई सीटें अब भी खाली

-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-39 में पहली कटआॅफ के बाद प्रवेश की स्थिति

नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-39 में पहली मेरिट सूची के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें बीए में सबसे अधिक 123 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। हालांकि पहली मेरिट सूची के बाद भी कॉलेज में कई सीटें खाली हैं। बुधवार को दूसरी कटआॅफ जारी होने की संभावना है।

पहली मेरिट के आधार पर बीए की 350 सीटों में 123 सीटों पर प्रवेश हुआ है। बीकॉम की 160 सीटों में 46 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। विज्ञान वर्ग के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल 39 प्रवेश हुए हैं। वहीं एमएससी जूलॉजी में सात, एमए इकोनॉमिक्स में 14 और एमकॉम में 22 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। कॉलेज में बीए और बीकॉम जैसे परंपरागत पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों की रुचि अधिक दिखाई दे रही है। दूसरी ओर विज्ञान वर्ग के कुछ पाठ्यक्रमों में अभी कई सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रशासन को दूसरी मेरिट सूची में अधिक प्रवेश होने की उम्मीद है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता मिश्रा ने बताया कि पहली कटआॅफ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बीए में सबसे अधिक 123 दाखिले हुए हैं। खाली सीटों पर दूसरी कटआॅफ के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें