स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का सायारश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर मधु का करारा जवाब, अपने संघर्ष याद कर बोलीं- मुझे 35 साल लगे'किसी के एक्स हसबैंड के साथ कब घूमी?' माही-जय के तलाक में नाम घसीटे जाने पर भड़कीं सना मकबूलकानपुर को 411 करोड़ की सौगात, लखनऊ में इनोवेशन का महाकुंभ; CM योगी का डबल एक्शनकॉकटेल पार्टी में मारपीट स्टेनो के गले पड़ी, बढ़ीं मुश्किलेंमानहानि मामले में राहुल गांधी साक्ष्य के अभाव में बरीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर CM योगी की पाती, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेशCM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देशपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां टकराईं, कई घायलडांडिया की धूम के बीच करवा चौथ और दीपावली का जश्न, महिलाओं ने लगाए चार चांदडंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बीसलपुर-बरेली हाईवे पर कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

बीसलपुर-बरेली हाईवे पर कार और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

देवहा नदी के तीखे मोड़ पर हादसा, घंटों जाम में फंसे रहे राहगीर; हाईवे चौड़ीकरण की मांग फिर हुई तेज

पायनियर संवाददाता। बीसलपुर

बीसलपुर-बरेली हाईवे पर रविवार शाम देवहा नदी के निकट स्थित तीखे मोड़ पर कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे भीषण गर्मी में राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद निवासी जुबैर पुत्र शकील अपनी कार से जा रहे थे। इसी दौरान बिलसंडा निवासी नसीम पुत्र अजीज की पिकअप से देवहा नदी के पास तीखे मोड़ पर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर ही क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़े हो गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसलपुर-बरेली हाईवे लंबे समय से संकरा है और देवहा नदी के पास का तीखा मोड़ लगातार हादसों का कारण बन रहा है।

उनका आरोप है कि इस मार्ग पर कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और पिछले कुछ वर्षों में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक हाईवे के चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों और राहगीरों ने शासन से बीसलपुर-बरेली हाईवे का शीघ्र चौड़ीकरण कराने की मांग करते हुए कहा कि जब तक सड़क चौड़ी नहीं होगी, तब तक इस तरह के हादसे होते रहेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें