स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

मना भव्य तीज उत्सव, नंदिता मिश्रा बनीं तीज क्वीन

मना भव्य तीज उत्सव, नंदिता मिश्रा बनीं तीज क्वीन

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। गोमती नगर स्थित शिवोहम योगा स्टूडियो में भव्य तीज उत्सव का आयोजन आज बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से लखनऊ की अनेक सम्मानित एवं वरिष्ठ समाजसेविकाओं ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नम्रता पाठक, पत्नी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहीं। उनके द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें नंदिता मिश्रा को तीज क्वीन चुना गया। इसके अलावा शिवोहम एनर्जी क्वीन, शिवोहम तीज ब्यूटी, मेहंदी क्वीन सहित विभिन्न आकर्षक टाइटल महिलाओं को प्रदान किए गए। उत्सव में कजरी, पारंपरिक तीज गीत, डांस एवं विभिन्न मनोरंजक गेम्स का आयोजन हुआ, जिसका महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ आनंद लिया।

पूरा वातावरण तीज की पारंपरिक संस्कृति और महिला शक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की संस्थापिका श्रीमती पूनम सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवोहम का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ, खुशहाल और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाना है। उनके कुशल आयोजन में तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें