मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

वात रोग निवारण शिविर का शानदार समापन। सीएमओ डॉ विवेक मिश्र और डॉ पुनीत टंडन ने किया समापन समारोह का शुभारम्भ

शाहजहाँपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में चल रहे वात रोग निवारण शिविर का समापन हो गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ विवेक कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि डॉ पुनीत टण्डन ने महर्षि पतंजलि…

साझा करें WhatsAppFacebookX
वात रोग निवारण शिविर का शानदार समापन। सीएमओ डॉ विवेक मिश्र और डॉ पुनीत टंडन ने किया समापन समारोह का शुभारम्भ

शाहजहाँपुर। योग विज्ञान संस्थान के तत्वावधान में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में चल रहे वात रोग निवारण शिविर का समापन हो गया । समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ विवेक कुमार मिश्र व विशिष्ट अतिथि डॉ पुनीत टण्डन ने महर्षि पतंजलि और संस्थान के संस्थापक ऋषिराम शर्मा के चित्रों पर माल्यार्पण व समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि योग व्यक्ति की नियमित आवश्यकता है ।

इसको केवल शिविर तक ही नहीं बल्कि पूरे जीवन इसको अपनाना चाहिये । विशिष्ट अतिथि डॉ पुनीत टंडन ने योग विज्ञान संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान का प्रयास सराहनीय है । जन जन को योग व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना प्रणम्य है। आज के शिविर में सौरभ गोयल, राजेश दीक्षित, विपिन रस्तोगी, संध्या गुप्ता ने योगासनों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का समापन जिला प्रधान डॉ अवधेश मणि त्रिपाठी ने प्रार्थना व शांति पाठ के साथ कराया। अंत में आभार शिविर संयोजक ज्योति गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →