स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

गोण्डा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 55 लाख के 251 मोबाइल फोन बरामद

गोण्डा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 55 लाख के 251 मोबाइल फोन बरामद

मोबाइल खोने या चोरी होने पर सीईआईआर पोर्टल का करें प्रयोग : अभिषेक

हेमन्त पाठक। गोण्डा

पुलिस अधीक्षक अभिषेक के जिले में तैनाती के बाद से जनपद की पुलिस एक के बाद एक गुड वर्क करती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में जिले की पुलिस व सर्विलांस टीम ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। पुलिस के संयुक्त अभियान में 251 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताए गए हैं।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एसपी अभिषेक ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सौंपा गया। इस मौके पर अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने गोण्डा पुलिस का आभार जताया है।


पुलिस अधीक्षक के अनुसार 01 जुलाई 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक सीईआईआर पोर्टल पर जिले के 17 थानों और नोडल टीम को 603 मोबाइल फ़ोन गुम होने की जानकारी मिली थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 251 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, शेष बचे मोबाइल फोनों की तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कर रही हैं।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोबाइल बरामदगी अभियान में नगर कोतवाली पुलिस ने सर्वाधिक 55 मोबाइल फोन बरामद किया है। इसी क्रम में देहात कोतवाली से 3, खरगूपुर से 10, इटियाथोक से 13, धानेपुर से 10, नवाबगंज से 10, वजीरगंज से 10, तरबगंज से 10, उमरी बेगमगंज से 7, करनैलगंज से 21, कटरा बाजार से 6, कौड़िया से 6, परसपुर से 6, मनकापुर से 5, छपिया से 4, खोण्डारे से 16 और मोतीगंज से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिसे उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बाकी मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


एसपी ने आमजन से अपील किया है कि मोबाइल फोन खोने या चोरी होने पर तत्काल केंद्र सरकार के सीईआईआर पोर्टल का इस्तेमाल करें। साथ ही प्ले स्टोर से संचार साथी ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत दर्ज कराने से खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रैक करने और बरामद करने में काफी मदद मिलती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें