स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

घायल मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मजदूर की मंगलवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। ज्ञात हो कि सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मस्तीपुर स्थित घर से मजदूरी करने लखनऊ जाने के लिए मजदूर बिहारीलाल पैदल हाईवे पार कर रहा था। 

इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात बुलेट बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिहारीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी माया देवी और दो बेटे राजेश व बृजेश हैं।

एसएसआई राजेश दीक्षित ने बताया कि मजदूर को टक्कर मारने वाली अज्ञात बुलेट बाइक और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे बाइक और चालक की पहचान हो सके।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें