गरबा-ए-सहारनपुर का भव्य आयोजन

वेद प्रकाश पाण्डेय
एरोन सोसाइटी और सहारनपुर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में सीजन- 2 हुआ, विधायक और कमिश्नर मौजूद रहे
सहारनपुर। एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी एवं सहारनपुर क्लब के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट गरबा-ए-सहारनपुर सीजन 2 का आयोजन उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 4000 से अधिक लोगों ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया। विधायक राजीव गुम्बर ने गरिमामयी उपस्थिति से शोभा बढ़ाई।
सहारनपुर क्लब की ओर से सचिव हेमंत जोशी, संयुक्त सचिव जौध वीर सिंह बत्रा, अमित जॉली और माई दयाल मित्तल का सहयोग सराहनीय रहा।
एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संस्थापक ओसविन टेरेंस, अध्यक्ष रश्मि टेरेंस, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा, विधिक सलाहकार संदीप शर्मा, सचिन मेइतरे और डॉ. पराग जैन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एरोन टीम से अंकुर सैनी, मैडी शर्मा, आयुष जैन, सौरभ अरोड़ा, इर्तजा हुसैन, प्रशांत गुप्ता, प्रिया बजाज, नीलू खान, दीपिका सचदेवा, गरिमा कक्कड़ और शिल्पा कोहली मौजूद रहे।



