स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौत

प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से

प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से
  • फाइनल मुकाबला 27 मार्च को होगा। विजेता टीम को 31 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व विजेता ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व उपविजेता ट्रॉफी मिलेगी।

लखनऊ, खेल संवाददाता। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रथम स्व. राधिका सिंह मेमोरियल राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की शुरुआत आगामी 23 मार्च से होगी। 

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से स्वीकृति प्राप्त व क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के मुकाबले सेज क्रिकेट मैदान, 1090 चौराहा, गोमती नगर पर खेले जाएंगे जिसका फाइनल 27 मार्च को होगा।

टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन सचिव हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि राधिका फाउंडेशन के सहयोग से यह टूर्नामेंट मेरी माता जी की स्मृति में आयोजित हो रहा है, जिसमें बेटियां अपने खेल का हुनर दिखाते हुए मैदान पर उतरेंगी। टूर्नामेंट में  प्रतिभाग करने वाली छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में सीएएल लखनऊ ब्लू, आगरा व गोरखपुर और ग्रुप बी में सीएएल लखनऊ रेड, कानपुर व  सहारनपुर को जगह मिली है।

टूर्नामेंट के सभी मैच 25-25 ओवर के खेले जाएंगे और लीग राउंड के बाद दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि  टूर्नामेंट के सेमीफाइनल 26 मार्च को होंगे जिसमें ग्रुप ए की शीर्ष  टीम का मैच ग्रुप बी की नंबर दो टीम से और ग्रुप बी की शीर्ष टीम का मैच ग्रुप ए की नंबर दो टीम से होगा।वहीं फाइनल मुकाबला 27 मार्च को होगा। विजेता टीम को 31 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व विजेता ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार व उपविजेता ट्रॉफी मिलेगी। इस अवसर पर सेज क्रिकेट अकादमी के निदेशक बृजेश यादव भी मौजूद थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें