स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणRise and Fall 2: गौतम गुलाटी बने इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर, निहारिका तिवारी के सामने जशवंत बोपन्ना ने किया दिल का इजहारचोरी की बाइक से एटा में 56 लाख की लूट, उन्नाव में तीन दिन तक FIR न लिखने पर चौकी इंचार्ज निलंबितईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी की चमकी किस्मत! दूसरे T20 में नंबर-3 पर उतरेंगे, संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग‘बेवफा से’ में कशिका कपूर के शानदार डांस मूव्स ने जीता दर्शकों का दिल, फैंस ने जमकर की तारीफजाम छलकते ही बिगड़ा महफिल का मिजाज,रसूखदारों में मारपीट का विवाद पहुंचा थानेकन्नौज में अखिलेश-मुलायम का पुतला फूंकने पर बवाल, आजाद मंच पार्टी के संस्थापक मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई का आरोपबिजनौर में शहीद एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी; नगीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेनवाराणसी में आज फिर गूंजेगी राफेल-सुखोई की गर्जना! नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल आएंगे PM मोदीखुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की ट्रे पर तारीख लिखना अनिवार्यकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षण

गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर इंजीनियर-कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज

गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर इंजीनियर-कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ होगी एफआईआर दर्ज

समीर कुरैशी। आगरा

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मंडलायुक्त सभागार में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्ययोजना, जनपद के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों में कमी मिलने पर संबंधित इंजीनियर और ठेकेदार की जवाबदेही तय करते हुए एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा अब मेट्रो शहर है, इसलिए पानी, सड़क, सीवर, सौंदर्यीकरण सहित सभी मूलभूत सुविधाएं मेट्रो सिटी के अनुरूप विकसित की जाएं।

उन्होंने जल जीवन मिशन, अमृत योजना और अन्य परियोजनाओं के तहत रोड कटिंग के बाद सड़कों का गुणवत्तापूर्ण रीस्टोरेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में बताया गया कि पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना ई-विश्वकर्मा 2.0 पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। आगरा जिले में 495 विकास कार्यों, 1138.19 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा करीब 2791.98 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से अपनी प्राथमिकताएं तय कर आवश्यक संशोधन एवं सुझाव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा, ताकि योजनाओं को स्वीकृति देकर धनराशि जारी की जा सके।

योगी आदित्यनाथ ने आगरा एयरपोर्ट विस्तार, सड़क चौड़ीकरण, सेतु निर्माण और अन्य परियोजनाओं में सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पैनल गठित कर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों से हो रहे अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई, निराश्रित पशुओं की समस्या के समाधान तथा ग्रामीण सड़कों पर भारी डंपरों और ट्रकों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों से क्षतिपूर्ति भी वसूली जाए।

बैठक में आगरा मेट्रो के दूसरे चरण, सीएम ग्रिड योजना, यमुना पर नए पुल, एत्मादपुर बाईपास, विभिन्न संपर्क मार्गों तथा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने परिक्रमा मार्ग का निर्माण ऐसी तकनीक से कराने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल चलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी, जयवीर सिंह, चौ.लक्ष्मी नारायण, योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, ब्रजेश सिंह, सांसद राजकुमार चाहर, नवीन जैन, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, डॉ.धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल, छोटेलाल वर्मा समेत ने मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें