मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

तबादलों के बीच दो चौकी प्रभारियों को विदाई, विपिन सिंह संभालेंगे कस्बा चौकी की कमान

अंकित यादव। बाराबंकी पुलिस विभाग में हुए तबादलों के क्रम में गुरुवार को थाना मसौली के कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभय गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई। करीब 28 माह तक मसौली में सेवाएं देने वाले अभय गुप्ता की निष्पक्ष कार्यशैली, संवेदनशील…

साझा करें WhatsAppFacebookX
तबादलों के बीच दो चौकी प्रभारियों को विदाई, विपिन सिंह संभालेंगे कस्बा चौकी की कमान

अंकित यादव। बाराबंकी

पुलिस विभाग में हुए तबादलों के क्रम में गुरुवार को थाना मसौली के कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभय गुप्ता को भावभीनी विदाई दी गई। करीब 28 माह तक मसौली में सेवाएं देने वाले अभय गुप्ता की निष्पक्ष कार्यशैली, संवेदनशील व्यवहार और जनसरोकारों के प्रति समर्पण की पुलिसकर्मियों व क्षेत्रवासियों ने सराहना की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं, थाना लोनीकटरा क्षेत्र की छबील चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह की भी भावपूर्ण विदाई हुई। उनका स्थानांतरण कोतवाली मसौली के कस्बा चौकी प्रभारी पद पर किया गया है। पुलिस अधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी कार्यकुशलता से मसौली क्षेत्र में भी बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे।