स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग

एयरपोर्ट परिसर में लगी भीषण आग

तीन मंजिला लेबर कैंप में हड़कंप, छह दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह मजदूरों के लिए बनाए गए तीन मंजिला लेबर कैम्प में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। पीवीसी युक्त बने कमरों में आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में करीब दर्जन भर कमरे आग की लपटों से घिर गये। आनन फानन घटना की सूचना एयरपोर्ट प्रशासन, पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना के बाद पहुंची छहदमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से कान्ट्रेक्टर श्रीपति सिविल इंफ्रा वर्क्स द्वारा एक फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें करीब चार हजार मजदूरों के काम करनाबताया जा रहा है। इन मजदूरों के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग से करीब 500 मीटर दूर पीवीसी युक्त अस्थाई कैंप बनाए गए हैं। 

इन्हीं में से पीवीसी युक्त तीन मंजिला बिल्डिंग में करीब 33 कमरों में 400 मजदूर रहते हैं। बताते हैं कि मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे इसी तीन मंजिला बिल्डिंग के नीचे एक कमरे में अचानक आग लग गई। उस दौरान ज्यादातर मजदूर अपने कमरों में सो रहे थे। जिस कमरे में आग लगी, इसमें 12 मजदूर थे। आग लगने की जानकारी होते ही सारे कमरों के मजदूर बाहर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में आग ने कई अन्य कमरों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वह धू-धू कर जलने लगे। आग की लपटें और धुआं काफी तेजी से फैल रहा था।

 इसी बीच कमरों से थोड़ी-थोड़ी देर में तीन तेज धमाके हुए। जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। बाद में पता चला कि कमरों के अंदर खाना बनाने के लिए रखे एलपीजी सिलेंडर फटे हैं। वहीं तेज धुआँ और आग की लपटें उठती देख आनन फानन घटना की सूचना एयरपोर्ट प्रशासन के साथ ही पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना के बाद सरोजनीनगर फायर स्टेशन के एफएसओ सुमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में दमकल की पांच गाड़ियां लगाई गई। साथ ही एयरपोर्ट की एक दमकल गाड़ी को मंगाया गया। तब करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

उधर इस घटना में आग की चपेट में आकर बिहार के सहरसा निवासी मजदूर निर्मल (30) झुलस गया। जबकि प्रतापगढ़ के सालीपुर निवासी मजदूर राहुल कुमार (26) दूसरी मंजिल से कूदने से चोटिल हो गए। दोनों को कृष्णानगर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में करीब दर्जन भर कमरों में आग लगने से उनके अंदर रख मजदूरों के कपड़े और खाने-पीने का सामान सहित रुपए व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सरोजनीनगर एफएसओ सुमित प्रताप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में लेबर खाना बना रहे थे। तभी सिलेंडर से आग लग गई। इसके बाद आग अन्य कमरों में फैल गई।फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें