स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौतगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटे और मौसी की मौत

एपीके फाइल खोलते ही खाते से 2.16 लाख उड़ाए, एफआईआर दर्ज

एपीके फाइल खोलते ही खाते से 2.16 लाख उड़ाए, एफआईआर दर्ज

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आरटीओ ई-चालान के नाम पर भेजी गई एपीके फाइल खोलना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 2.16 लाख रुपए निकाल लिए। मामले में मड़ियांव थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर निवासी नीरज कुमार यादव के मुताबिक, दो अक्टूबर की शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर आरटीओ ई-चालान एपीके नाम से एक फाइल भेजी गई थी। 

फाइल खोलने के बाद उनके यूको बैंक, गोमती नगर शाखा के खाते से 2,16,500 रुपए की अनधिकृत निकासी हो गई। पीड़ित ने गत पांच अक्टूबर को मड़ियांव थाने में तहरीर देकर मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है। 

मड़ियांव थाना प्रभारी शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस अब रकम किस खाते में ट्रांसफर हुई और एपीके फाइल भेजने वाले आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अनजान नंबरों से आने वाली एपीकेया अन्य संदिग्ध फाइलों को डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें