स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

ईडी के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का निधन

ईडी के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का निधन

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का
मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 33 वर्षों से ईडी में सेवाएं दे रहे थे। ईडी ने उनके
निधन को संगठन और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
ईडी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वपन बोस ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण
जिम्मेदारियां संभालीं और पेशेवर दक्षता, संस्थागत प्रतिबद्धता तथा ईमानदारी के साथ उनका निर्वहन
किया। विभाग ने उन्हें विशिष्ट क्षमता, कर्तव्यनिष्ठ आचरण और अटूट समर्पण वाला अधिकारी बताया।
ईडी निदेशक समेत मुख्यालय और सभी क्षेत्रीय एवं उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों
ने स्वपन बोस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार, रिश्तेदारों और सहयोगियों के प्रति

गहरी संवेदना जताई। निदेशालय ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती
से खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें