स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

रामपुर से लौट रहे अंकित और दुनका से घर जा रहे अर्जुन की गई जान, हादसे के बाद परिवारों में मचा कोहराम

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

बरेली। थाना शाही क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के धनेटा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित पुत्र जयपाल अपने गांव के 30 वर्षीय राजेश पुत्र कृष्णपाल के साथ रामपुर जिले के थाना खजुरिया क्षेत्र के गांव एरो में अपने नाना निरंजन के घर गया था।

 दोनों युवक मंगलवार शाम नाना के घर से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।वहीं, थाना शाही क्षेत्र के बकेनिया गांव निवासी 28 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदनलाल अपने साथी सुल्तानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय चंद्रपाल के साथ दुनका में घर का सामान लेने गया था। शाम को दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना शाही क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही थाना शाही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने अंकित और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश और चंद्रपाल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें