स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

दिव्यांगजनों ने उठाई सुविधाएं और रोजगार की मांगें

आयुष्मान कार्ड, आवास, स्कूटी वितरण और दुकानों में आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग

दिव्यांगजनों ने उठाई सुविधाएं और रोजगार की मांगें

बरेली। दिव्यांग समाज के लोगों ने पात्र दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, रोजगार उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने दिव्यांगजनों के अंत्योदय कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ दिलाने की अपील की है और कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया । दिव्यांगजनों ने मांग की कि सांसद और विधायक अपनी निधि से दिव्यांगों को स्कूटी वितरित कराएं।

 उन्होंने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर बरेली में भी जनप्रतिनिधियों की निधि से दिव्यांगजनों को स्कूटी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके।इसके अलावा जिले की सब्जी मंडी, फल मंडी और राशन मंडी में दुकानों के आवंटन में दिव्यांगजनों को चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने की मांग की गई। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की दुकानों के आवंटन में भी दिव्यांगजनों को नियमानुसार चार प्रतिशत आरक्षण देने की अपील की गई।

दिव्यांगजनों ने रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि तहसील, ब्लॉक, थाना और अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें चाय की दुकान लगाने की अनुमति दी जाए, जिससे वे अपना रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।उन्होंने यह भी मांग की कि स्रातक और उच्च शिक्षा प्राप्त दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी एवं निजी क्षेत्र में नौकरी उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। दिव्यांग समाज के लोगों ने संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं का समाधान कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शकील, प्रदेशाध्यक्ष सतीश कुमार, जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद साहू बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें