स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

दिनेश सिंह ने संभाला कार्बेट टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन का पदभार

दिनेश सिंह ने संभाला कार्बेट टाइगर रिजर्व के वाइल्ड लाइफ वार्डन का पदभार

​-कार्बेट में दोबारा मिली बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने किया स्वागत
​-मानव-वन्यजीव संघर्ष न्यूनतम करना और पोचिंग पर पूरी तरह लगाम कसना रहेगी मुख्य प्राथमिकता

​रामनगर, संवाददाता। कार्बेट टाइगर रिजर्व के नवनियुक्त वाइल्ड लाइफ वार्डन (वन्य जीव प्रतिपालक) दिनेश सिंह मंगला ने रविवार को रिजर्व कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने उनका स्वागत कर नई पाली के लिए शुभकामनाएं दीं।

​शासन की ओर से जारी आदेशों के तहत खटीमा निवासी दिनेश सिंह मंगला को इस महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया है। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु की ओर से इसके आधिकारिक आदेश जारी किए गए थे। उल्लेखनीय है कि मंगला इससे पूर्व भी कार्बेट में इस पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी पूर्व की कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए शासन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। कार्यभार संभालने के बाद नवनियुक्त वन्य जीव प्रतिपालक ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष आभार व्यक्त किया।

​वार्ता के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि रिजर्व क्षेत्र में अवैध शिकार (पोचिंग) को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा व संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। ​उन्होंने कहा कि मानव और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष (ह्यूमन-वाइल्डलाइफ कंफ्लिक्ट) को कम करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हादसे की स्थिति में प्रभावित एवं पीड़ित पक्ष को त्वरित मुआवजा दिलाने का त्वरित आकलन व प्रबंधन किया जाएगा।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें