स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

डिलेवरी में देरी हुई तो दंगल बनी महिंद्रा एजेंसी, कई राउन्ड फायरिंग से दहला इलाका

आधा दर्जन गाड़ियों से आए दबंगों ने सेल्समेन को घेरा, मचाया तांडव, गाड़ियां भी तोड़ी

डिलेवरी में देरी हुई तो दंगल बनी महिंद्रा एजेंसी, कई राउन्ड फायरिंग से दहला इलाका

हरचंदपुर, रायबरेली। महिंद्रा एजेंसी में गाड़ी की डिलेवरी लेट होने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एजेंसी में हुए हंगामे के बाद समझौते के बहाने बुलाकर दिनदहाड़े हाईवे पर एक सेल्समैन और उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दबंगों ने पीड़ित की गाड़ी को घेरकर करीब 10 से 12 राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलार्इं। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में एजेंसी के मैनेजर सहित चार नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओम आॅटो प्राइवेट लिमिटेड महिंद्रा एजेंसी में स्कार्पियो एन की डिलीवरी में देरी को लेकर ग्राहक पंकज यादव और कुंदन यादव का एजेंसी के भीतर विवाद हुआ था। उस वक्त मामला शांत होने के बाद सेल्समैन आलोक सिंह निवासी डिडौली अपने घर चले गए थे। आरोप है कि दोपहर 3 बजे महिंद्रा एजेंसी के मैनेजर मनीष गुप्ता ने सेल्समैन आलोक सिंह को मामले को सुलझाने और समझौते के लिए दोबारा फोन कर बुलाया। मैनेजर के कहने पर आलोक सिंह जैसे ही अपनी एक्सयूवी गाड़ी से हाईवे पर पहुंचे। पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के साथ उन्हें घेर लिया।


चलार्इं ताबड़तोड़ गोलियां
हमलावरों ने आलोक की गाड़ी के आगे अपनी गाड़ियां अड़ाकर रास्ता रोक लिया और अंधा-धुंध फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित आलोक सिंह जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर भागे। इसी बीच पीछे से अपनी थार गाड़ी से आ रहे उनके साथी जयदीप पर भी दबंगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। पीड़ितों के मुताबिक, मौके पर करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई गर्इं। दबंगों ने पीड़ितों की दोनों गाड़ियों को लाठी-डंडों से तोड़कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

मैनेजर व कई ग्राहकों पर केस
पीड़ित आलोक सिंह की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एजेंसी के मैनेजर मनीष गुप्ता, ग्राहक कुंदन यादव, पंकज यादव, अभिषेक प्रताप सिंह टेकारी और दो से तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
प्रदीप कुमार
क्षेत्राधिकारी महराजगंज, जनपद रायबरेली

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें