मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

श्मशान भूमि पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन एसडीएम बीकेटी ने तहसीलदार को सौंपी जांच

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित रजौली मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास श्मशान भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों और कब्जे के आरोपी पक्ष के बीच…

साझा करें WhatsAppFacebookX
श्मशान भूमि पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन एसडीएम बीकेटी ने तहसीलदार को सौंपी जांच

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडम्बा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित रजौली मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास श्मशान भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों और कब्जे के आरोपी पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची गुडंबा पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। ग्रामीणों ने बख्शी का तालाब के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर श्मशान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंप दी है।

छोटेलाल, नमन, करण, राजाराम, अर्जुन, मीरा और गुड़िया समेत कई ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत पैकरामऊ की श्मशान भूमि पर धीरे-धीरे मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा है। उनका कहना है कि हनुमान मंदिर के पास छप्पर डालकर होटल संचालित किया जा रहा है और शासकीय भूमि का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि मंदिर परिसर से अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव की एकमात्र श्मशान भूमि है।

यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो भविष्य में पूरी भूमि पर कब्जा होने का खतरा है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे आवश्यक कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर भूमि की पैमाइश कराने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। वहीं एसडीएम बीकेटी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।