स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रत

डीएम-एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

डीएम-एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

पायनियर। सोनभद्र

आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने धंधरौल बांध स्थित विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल की स्थिति, साफ-सफाई, सड़क मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क पर मौजूद गड्ढों को तत्काल भरवाकर मार्ग को सुगम बनाने को कहा, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं एवं वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने धधरौल बांध में अधिक गहराई वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने तथा संकेतक बोर्ड प्रमुख स्थानों पर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों एवं नावों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध पहले से पूरे कर लिए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

धंधरौल बांध पर प्रतिमा विसर्जन के लिए आने वाले वाहन चुर्क की तरफ से वापस जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारी वाहनों से प्रतिमा विसर्जन की अनुमति नहीं होगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रूट डायवर्जन की जानकारी समय से प्रसारित कराई जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दिन पर्याप्त संख्या में पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी मौजूदगी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं तथा विसर्जन स्थल और आवागमन मार्गों पर सतर्क निगरानी रखें। उन्होंने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। इस मौके उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर मिश्रा, सदर तहसीलदार अमित सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें