मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

पेड़ से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

बीसलपुर पीलीभीत । रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 36 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़…

साझा करें WhatsAppFacebookX
पेड़ से लटका मिला 36 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

बीसलपुर पीलीभीत । रामलीला रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 36 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई ।
स्थानीय लोगों ने रेलवे क्रॉसिंग के निकट पेड़ पर युवक का शव लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीसलपुर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। मृतक की पहचान मोहल्ला दुर्गा प्रसाद, वन विभाग के निकट निवासी बाबूराम (36) पुत्र गेदनलाल के रूप में हुई है।


जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवक की मौत आत्महत्या है अथवा इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →