स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'चांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपकार पार्किंग व चबूतरे के विवाद का खौफनाक वीडियो वायरलफर्जी ईमेल आईडी बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 76 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथयूपी में 'ऑरेंज' अलर्ट जारीयूपी के एक्सप्रेसवे व हाईवे पर चला 'ऑपरेशन सेफ स्पीड'

दशहरा पर बरेली में यातायात डायवर्जन, सुबह सात बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री

दशहरा पर बरेली में यातायात डायवर्जन, सुबह सात बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री

बरेली। दशहरा पर 20 अक्टूबर को रावण दहन और मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। 20 अक्टूबर को सुबह सात बजे से मेला समाप्त होने तक भारी वाहनों और जरूरत पड़ने पर हल्के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।परसाखेड़ा रोड नंबर-1, विल्वा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्टनगर, सैटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहे से शहर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर-1 तथा बड़े बाईपास से इन्वर्टिस तिराहे होते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक आ-जा सकेंगे। लखनऊ जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहे से विल्वा, विलयधाम और इन्वर्टिस तिराहे होकर गुजरेंगे। बदायूं जाने वाले वाहन बड़े बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर और बुखारा मोड़ होकर जा सकेंगे। बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहनों को भी इसी मार्ग का प्रयोग करना होगा।

मेले के दौरान भीड़ बढ़ने पर चार पहिया वाहनों, आॅटो और ई-रिक्शा को इज्जतनगर तिराहे से कुदेशिया फाटक, अशोक नगर तिराहे से कुदेशिया अंडरपास, किला क्रॉसिंग से अलखनाथ मंदिर, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर, मूर्ति नर्सिंग होम से गंगापुर मठ की चैकी, श्यामगंज चैराहे से कालीबाड़ी तथा बरेली कॉलेज, पटेल चैक और चैपला चैराहे से नॉवेल्टी की ओर जाने से रोका जाएगा। यातायात पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी का पालन करने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें