मार्टिन कप फुटबॉल लीग :हुझैफा की हैट्रिक से कोल्विन कॉलेज ने 5-0 से मारी बाजी

  • 11वें मार्टिन कप इंटरस्कूल फुटबॉल लीग दूसरे मैच में सेंट पॉल्स स्कूल ने सीएमएस महानगर को 2-1 से हराया।
लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। 11वें मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए दो मुकाबलों में कोल्विन कॉलेज और सेंट पॉल्स स्कूल ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में कोल्विन कॉलेज ने ऑलिव तरसीम स्कूल को 5-0 के बड़े अंतर से हराया।दूसरे मुकाबले में सेंट पॉल्स स्कूल ने सीएमएस महानगर को 2-1 से शिकस्त दी।
लामार्टिनियर पोलो ग्राउंड में खेले गए पहले मैच में कोल्विन कॉलेज की टीम की ओर से जीत के नायक हुझैफा रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाते हुए तीन गोल दागे। टीम के लिए रिशांत ने भी दो गोल दागकर ऑलिव तरसीम स्कूल को 5-0 से करारी शिकस्त दी।
दिन के दूसरे मुकाबले में सेंट पॉल्स स्कूल की ओर से दोनों गोल राम त्रिपाठी ने किए। उन्होंने पहला गोल मैच के 13वें मिनट और दूसरा 28वें मिनट में दागा। सीएमएस महानगर की ओर से एकमात्र गोल अयान ने 37वें मिनट में किया, लेकिन टीम 2-1 की हार को 2-1 से नहीं बच सके।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *