रविकांत दुबे। कानपुर देहात
सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना रनियां के नवीन भवन निर्माण कार्य हेतु विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप, समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नवीन थाना भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों के निष्पादन में और अधिक दक्षता आएगी तथा आमजन को बेहतर, सुगम एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। भूमि पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों से कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रनियां श्री दिनेश कुमार गौतम सहित अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।










