स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारासूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानपिकप फ्लाईओवर के पास भीषण हादसा, 15 वर्षीय किशोर समेत दो युवकों की मौतडिप्रेशन में चल रही युवती ने फंदे से लटककर दी जानरेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का दसवाँ वार्षिकोत्सव ‘अमृत भारत’ की भव्य थीम के साथ संपन्नसात समंदर पार तक पहुंची अयोध्या के दीपोत्सव की गूंज, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंचे शेन; बोले- अद्भुत है यहां का नजारा

होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर सीओ सिटी ने मारा छापा, तीन युवक और महिला गिरफ्तार

होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर सीओ सिटी ने मारा छापा, तीन युवक और महिला गिरफ्तार
शामली। एमएसके रोड स्थित होटल रेडिएंट में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर थाना आदर्श मंडी और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने मौके से तीन पुरुष और एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, 3460 रुपये की नकदी और होटल का रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आदर्श मंडी पुलिस को एमएसके रोड स्थित होटल रेडिएंट में अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली। क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में थाना आदर्श मंडी और महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अनुज निर्वाल निवासी चौधरी चरण सिंह कॉलोनी शामली, प्रशांत शर्मा उर्फ नितेश निवासी दादरी, मेरठ और जतिन निवासी दयानंद नगर शामली को गिरफ्तार किया। इनके साथ एक महिला आरोपी को भी पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन, 3460 रुपये नकद और होटल का एक रजिस्टर बरामद किया। मामले में थाना आदर्श मंडी पर मुकदमा अपराध संख्या 199/2026, धारा 3/4 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मोनिका चौहान, उपनिरीक्षक लोकेश कुमार, उपनिरीक्षक दीपचंद सिंह समेत थाना आदर्श मंडी और महिला थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें