मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- 2017 से पहले बेटियों की सुरक्षा बनी थी चिंता, अब यूपी में मजबूत हुआ सुरक्षा का आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जब परिवार की बेटी को स्कूल या कॉलेज भेजना होता था, तो सबसे बड़ी चिंता उसकी सुरक्षा को लेकर होती थी। किसी ट्रेनिंग या अन्य अवसर के लिए घर से बाहर जाने पर भी परिवार…

साझा करें WhatsAppFacebookX
वाराणसी में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- 2017 से पहले बेटियों की सुरक्षा बनी थी चिंता, अब यूपी में मजबूत हुआ सुरक्षा का आधार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले जब परिवार की बेटी को स्कूल या कॉलेज भेजना होता था, तो सबसे बड़ी चिंता उसकी सुरक्षा को लेकर होती थी। किसी ट्रेनिंग या अन्य अवसर के लिए घर से बाहर जाने पर भी परिवार के सामने यही सवाल रहता था कि बेटी सुरक्षित रहेगी या नहीं।

सीएम योगी ने कहा कि जब परिवार को सुरक्षा का भरोसा नहीं होता, तो सबसे पहले बेटी के सपनों पर रोक लगती है। इसी सोच के साथ उनकी सरकार ने 2017 में तय किया कि बेटियों को आगे बढ़ाना है, उन्हें पढ़ाना है और उनके रास्ते से भय को समाप्त करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा का मजबूत आधार तैयार किया है, ताकि महिलाएं और बेटियां बिना डर के शिक्षा, रोजगार और दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।

योजनाएं सिर्फ बनें नहीं, लाभार्थी तक पहुंचें

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने ऐसा सिस्टम तैयार किया है जिसमें केवल योजनाएं बनाने पर जोर नहीं है, बल्कि योजनाओं के रास्ते में आने वाले बैरियर को हटाकर उनका लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामने पहले शौचालय की कमी, रसोई के धुएं से स्वास्थ्य पर असर, इलाज के लिए पैसे की चिंता, घर चलाने के लिए आमदनी की समस्या और घर से बाहर निकलने पर रास्ते तथा कनेक्टिविटी जैसी कई चुनौतियां थीं। सरकार ने इन समस्याओं को योजनाओं और सुविधाओं के माध्यम से दूर करने की दिशा में काम किया है।

काशी में 12 साल में 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि काशी में पिछले 12 वर्षों के दौरान करीब 1 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट या तो शुरू हो रहे हैं या पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग के लिए काम किया है। देश में कोई नई तकनीक या इनोवेशन आता है तो उसका लाभ काशी तक भी पहुंचता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक तबके के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ न कुछ किया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसी वजह से वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय राजनेताओं की चर्चा होती है तो काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम प्रमुखता से सामने आता है।

महिलाओं के लिए अवसर और सुरक्षा पर जोर

कामकाजी महिला सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री का जोर इस बात पर रहा कि महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित माहौल, बेहतर कनेक्टिविटी और आगे बढ़ने के अवसर भी उपलब्ध कराने जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री के संबोधन से साफ है कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को 2017 के बाद उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा गया है। अब सरकार का दावा है कि बेटियों और महिलाओं के लिए ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिसमें वे अपने सपनों को पूरा करने के लिए बिना भय आगे बढ़ सकें।

 

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →