मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वाराणसी में आयोजित होने वाले ‘जनकल्याण महाकुंभ’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों…

साझा करें WhatsAppFacebookX
दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर रहेंगे। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वाराणसी में आयोजित होने वाले ‘जनकल्याण महाकुंभ’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्ट्रीट वेंडर्स और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

वाराणसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद वे शहर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे और वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 जून को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में आयोजित विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर देशभर से आए वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →