मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 86 शिक्षकों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड

राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं पीएनबी अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण शिक्षकों, छात्राओं और गणमान्य नागरिकों को दिखाया गया।इसके…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 86 शिक्षकों को मिले कैशलेस हेल्थ कार्ड

राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं पीएनबी अनुबंध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण शिक्षकों, छात्राओं और गणमान्य नागरिकों को दिखाया गया।इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के 86 शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी, जिससे इलाज के दौरान आर्थिक बोझ कम होगा।

प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए योजना की उपयोगिता और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवीन्द्र कुमार ने किया इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, परियोजना निदेशक पवन सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →